प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

  • 10 Jul 2024

9 जुलाई, 2024 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ (Order of St Andrew the Apostle) से सम्मानित किया।

  • क्रेमलिन के सेंट एंड्रयू हॉल में व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को बढ़ावा देने में नरेन्द्र मोदी के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।
  • पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' सम्मान देने की घोषणा 2019 में की गई थी। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नेता हैं।
  • ‘ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ रूस का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है, जिसकी स्थापना रूस के प्रथम सम्राट पीटर द ग्रेट ने 1699 के आसपास की थी।
  • रूसी क्रांति के बाद 1918 में इस पुरस्कार को समाप्त कर दिया गया था, लेकिन 1998 में रूस के राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश द्वारा इसे फिर से स्थापित किया गया।
  • यह प्रतिष्ठित पुरस्कार रूस के उत्कृष्ट राजनेताओं, सार्वजनिक हस्तियों और अन्य नागरिकों को देश की समृद्धि, शक्ति और गौरव में योगदान देने वाली असाधारण सेवाओं के लिए दिया जाता है।