भारत सरकार और ADB के मध्य ऋण पत्र पर हस्ताक्षर

  • 03 Jul 2024

2 जुलाई, 2024 को भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 170 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए।

  • ADB ने भारत की स्वास्थ्य प्रणाली को उन्नत करने और भविष्य की महामारियों से निपटने की क्षमता में सुधार के लिए नीति-आधारित ऋण को मंजूरी दी।
  • इस धनराशि से सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के कार्यान्वयन में मदद मिलेगी।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 का उद्देश्य सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करना है।

एशियाई विकास बैंक

  • एडीबी की स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी।
  • इसमें वर्तमान में 68 सदस्य राष्ट्र शामिल हैं, जिनमें से 49 एशियाई क्षेत्र से हैं।
  • इसके वर्तमान अध्यक्ष मासात्सुगु असाकावा हैं।
  • इसका मुख्यालय फिलीपींस के मनीला में मांडलुयॉन्ग (Mandaluyong) में स्थित है।