वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2024

  • 25 Jun 2024

19 जून 2024 को, विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने "प्रभावी ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देना 2024" शीर्षक से वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2024 जारी किया।

  • इसे वैश्विक ऊर्जा संक्रमण की व्यापक निगरानी करने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य से विकसित किया गया था।
  • विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक में भारत को 63वां स्थान दिया गया है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊर्जा समानता, सुरक्षा और स्थिरता के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार के कारण भारत ने अपनी रैंक में सुधार किया है (भारत 2023 में 67वें स्थान पर था)।
  • ETI 2024 में स्वीडन ने ETI स्कोर 78.4 के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद डेनमार्क (75.2) और फ़िनलैंड (74.5) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
  • विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में है, इसकी स्थापना वर्ष 1971 में की गई थी।