पेमा खांडू लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

  • 14 Jun 2024

13 जून, 2024 को पेमा खांडू (Pema Khandu) ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पेमा खांडू 2016 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक (Lt Gen KT Paranayak) ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ 11 अन्य कैबिनेट मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • चौना मीन (Chowna Mein) को लगातार दूसरी बार राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
  • शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के डी.के. कन्वेंशन हॉल में किया गया।
  • अरुणाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल, 2024 को मतदान हुआ, जबकि परिणाम 2 जून, 2024 को घोषित किए गए।
  • राज्य विधानसभा की कुल 60 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 46 सीटें, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 3 सीटें एवं पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) ने 2 सीटें जीतीं।
  • 20 फरवरी, 1987 को अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य (भारतीय संघ का 24वां राज्य) का दर्जा प्राप्त हुआ था।