वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2024

  • 13 Jun 2024

12 जून, 2024 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2024 (Global Gender Gap Index 2024) में भारत दो स्थान फिसलकर 129वें स्थान पर पहुंच गया।

  • भारत वर्ष 2023 के सूचकांक में 127वें स्थान पर था।
  • भारत ने समग्र लैंगिक अंतराल को 64.1% तक कम कर लिया है।
  • वैश्विक स्तर पर, आइसलैंड लगातार 15वें वर्ष इस सूचकांक में शीर्ष स्थान पर, जबकि सूडान अंतिम स्थान पर रहा।
  • सूचकांक में भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश को 99वें, चीन को 106वें, नेपाल को 117वें, श्रीलंका को 122वें, भूटान को 124वें और पाकिस्तान को 145वें स्थान पर रखा गया है।
  • भारत बांग्लादेश, सूडान, ईरान, पाकिस्तान और मोरक्को के साथ आर्थिक समता के न्यूनतम स्तर वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
  • हालांकि, माध्यमिक शिक्षा में नामांकन के मामले में भारत ने लैंगिक समानता में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण में इसने वैश्विक स्तर पर 65वें स्थान के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।
  • वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक वर्ष 2006 से विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता है।
  • यह कुल 146 देशों में निम्नलिखित 4 क्षेत्रों में लैंगिक समानता का मापन करता है-
    1. आर्थिक भागीदारी एवं अवसर,
    2. शैक्षिक प्राप्ति,
    3. स्वास्थ्य, तथा
    4. राजनीतिक सशक्तीकरण।