SEBI को 'बेस्ट कंडक्ट ऑफ बिजनेस रेगुलेटर' पुरस्कार

  • 11 Jun 2024

हाल ही में, भारत में प्रतिभूति बाजारों के लिए विनियामक ढांचे को मजबूत करने में अपनी भूमिका के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को द एशियन बैंकर द्वारा एशिया प्रशांत में 'बेस्ट कंडक्ट ऑफ बिजनेस रेगुलेटर' (Best Conduct of Business Regulator) पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • यह पुरस्कार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने हांगकांग में आयोजित एक समारोह में प्राप्त किया।
  • सेबी, त्वरित निपटान की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। वर्ष 2021 में चरणबद्ध तरीके से T+1 निपटान प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे जनवरी 2023 से पूरी तरह से लागू किया गया था।
  • इस कदम ने निवेशकों को व्यापार निष्पादन और निपटान के बाद अपने फंड तक तेजी से पहुंच प्रदान की है, जिससे बाजार की दक्षता और तरलता बढ़ी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)

  • सेबी, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के तहत 12 अप्रैल, 1992 को स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
  • सेबी का मूल कार्य प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करना तथा प्रतिभूति बाज़ार को बढ़ावा देना एवं इसका विनियमन करना है।
  • सेबी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है तथा क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली में हैं।