ISSF वर्ल्ड कप 2024

  • 10 Jun 2024

31 मई से 8 जून 2024 के मध्य ISSF वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल 2024 का आयोजन जर्मनी के म्यूनिख में किया गया।

  • भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने फाइनल में 242.7 अंक अर्जित करपुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • सिफत कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
  • सिफत ने 452.9 अंक बनाए और चीन की हान जियायू से 0.1 अंक के मामूली अंतर के कारण रजत पदक से चूक गईं।
  • इस प्रतियोगिता में भारत 2 पदकों (1 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक) के साथ पदक तालिका में फ़्रांस के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।
  • इस प्रतियोगिता में चीन (11 पदक) पहले स्थान पर जबकि नॉर्वे (3 पदक) दूसरे स्थान पर रहा।

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF)

  • अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (International Shooting Sports Federation) का गठन 1907 में हुआ था।
  • इसका उद्देश्य ओलंपिक निशानेबाजी प्रतियोगिताओं के लिए योग्यता के लिए एक मानकीकृत प्रणाली प्रदान करना है।
  • पहला ISSF विश्व कप वर्ष 1986 में मैक्सिको के मैक्सिको सिटी में आयोजित किया गया था।
  • इसका मुख्यालय म्यूनिख, जर्मनी में है।