संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य

  • 10 Jun 2024

6 जून, 2024 को डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।

  • इन पांच सदस्य देशों को 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया है ।
  • इनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2025 से प्रारम्भ होगा।
  • ये देश मोजाम्बिक, जापान, इक्वाडोर, माल्टा और स्विटजरलैंड की जगह लेंगे।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रमुख वैश्विक निकाय है।
  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर में UNSC में 5 स्थायी एवं 10 अस्थायी सदस्यों का प्रावधान है।
  • 5 स्थायी सदस्य जिन्हें P5 के रूप में जाना जाता है, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस शामिल हैं।
  • सुरक्षा परिषद की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी।
  • इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क में स्थित है।