वन्यजीव जैव-वैज्ञानिक ए.जे.टी. जॉनसिंह का निधन

  • 08 Jun 2024

7 जून, 2024 को प्रसिद्ध भारतीय वन्यजीव जैव-वैज्ञानिक ‘असीर जवाहर थॉमस जॉनसिंह’ (AJT Johnsingh) का 78 वर्ष की आयु में कर्नाटक के बेंगलुरु में निधन हो गया।

  • इनका जन्म 14 अक्टूबर, 1945 को भारत के तमिलनाडु राज्य में कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल में हुआ था।
  • जॉनसिंह ने 1970 के दशक की शुरुआत में शिवकाशी में एक प्राणीशास्त्र व्याख्याता के रूप में अपना करियर शुरू किया।
  • 1980 के दशक की शुरुआत में हाथियों पर उनके अग्रणी कार्य ने भारत सरकार को प्रोजेक्ट एलीफेंट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • इन्होंने मुधुमलाई वन्यजीव अभयारण्य में दुनिया भर के हाथी विशेषज्ञों को लाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया।
  • भारतीय वन्यजीवन के प्रति आजीवन समर्पण के लिए उन्हें 2004 में कार्ल ज़ीस वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार मिला।
  • 2005 में, जॉनसिंह को एबीएन एमरो अभयारण्य लाइफटाइम वन्यजीव सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।