अंतरिक्ष में 1,000 दिन रहने वाले पहले व्यक्ति : ओलेग कोनोनेंको

  • 07 Jun 2024

4 जून, 2024 को 59 वर्षीय रूसी अंतरिक्ष यात्री ‘ओलेग कोनोनेंको’ (Oleg Kononenko) अंतरिक्ष में 1,000 दिन रहने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।

  • रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस द्वारा 5 जून, 2024 को यह जानकारी प्रदान की गई।
  • ओलेग कोनोनेंको ने 2008 से अब तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की 5 यात्राएं की हैं।
  • ISS की उनकी वर्तमान यात्रा 15 सितंबर, 2023 को शुरू हुई, जब उन्होंने नासा के अंतरिक्ष यात्री लोरल ओ'हारा और हमवतन निकोलाई चूब के साथ अंतरिक्ष में प्रवेश किया।
  • फरवरी 2024 में कोनोनेंको ने वर्ष 2015 में गेन्नेडी पडल्का के 878 दिन, 11 घंटे, 29 मिनट और 48 सेकंड अंतरिक्ष में रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
  • यदि कोनोनेंको का मिशन 23 सितंबर, 2024 को निर्धारित समय पर समाप्त होता है, तो वह अंतरिक्ष में कुल 1,110 दिन बिता चुके होंगे।