राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के संस्थागत ढांचे के निर्माण हेतु समझौता

  • 05 Jun 2024

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा विभाग ने डिजिटल लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म 'राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय' (Rashtriya e-Pustakalaya) के लिए एक संस्थागत ढांचा बनाने हेतु 3 जून, 2024 को नई दिल्ली में नेशनल बुक ट्रस्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

  • राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय, बच्चों और किशोरों को अंग्रेजी के अतिरिक्त 22 से अधिक भाषाओं में 40 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित 1,000 से अधिक गैर-शैक्षणिक पुस्तकें उपलब्ध कराएगा।
  • इसका उद्देश्य देश के सभी भौगोलिक क्षेत्रों, भाषाओं, शैलियों और स्तरों पर गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना तथा बच्चों और किशोरों के लिए इस तक आसान पहुंच प्रदान करना होगा।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इन पुस्तकों को 3-8, 8-11, 11-14 और 14-18 वर्ष की आयु के पाठकों के लिए चार आयु समूहों में वर्गीकृत किया जाएगा।
  • ये पुस्तकें वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक जागरूकता, देशभक्ति और समानुभूति को बढ़ावा देंगी।
  • भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) की स्थापना वर्ष 1957 में की गई थी।