आरती को अमल क्लूनी महिला सशक्तीकरण पुरस्कार

  • 27 May 2024

22 मई, 2024 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक आरती को लंदन में प्रिंस ट्रस्ट अवार्ड्स समारोह में ‘अमल क्लूनी महिला सशक्तीकरण पुरस्कार’ (Amal Clooney Women's Empowerment Award) से सम्मानित किया गया।

  • उन्हें सरकार की पिंक ई-रिक्शा पहल के तहत अपने कार्य के माध्यम से अन्य युवा लड़कियों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। पिंक ई-रिक्शा पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवहन प्रदान करती है।
  • यह पुरस्कार समारोह इंग्लैंड के लंदन में स्थित बकिंघम पैलेस में आयोजित किया गया था।
  • आरती आत्मनिर्भर बनने के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहर की सड़कों पर पिंक ई-रिक्शा की चालक हैं।
  • बहराइच की जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी के नेतृत्व में यह अभिनव पहल 2023 में गांधी जयंती पर शुरू की गई थी।
  • इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बैंक ऋण के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  • अमल क्लूनी महिला सशक्तीकरण पुरस्कार का नाम प्रसिद्ध अंग्रेजी बैरिस्टर अमल क्लूनी के नाम पर रखा गया है।
  • यह पुरस्कार ब्रिटिश चैरिटी, प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल (किंग्स ट्रस्ट इंटरनेशनल) द्वारा प्रायोजित है।