श्रीनिवास आर. कुलकर्णी को शॉ पुरस्कार 2024

  • 25 May 2024

21 मई, 2024 को भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक श्रीनिवास आर. कुलकर्णी को ‘वर्ष 2024 के लिए खगोल विज्ञान के शॉ पुरस्कार’ (Shaw Prize in Astronomy for 2024) से सम्मानित किया गया।

  • आर. कुलकर्णी को मिलीसेकंड पल्सर, गामा-रे विस्फोट, सुपरनोवा और अन्य क्षणिक खगोलीय घटनाओं पर उनकी अभूतपूर्व खोजों के लिए इस शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • हांगकांग के दिवंगत परोपकारी ‘रन रन शॉ’ (Run Run Shaw) द्वारा स्थापित, शॉ पुरस्कार में खगोल विज्ञान, जीवन विज्ञान तथा चिकित्सा और गणितीय विज्ञान में तीन वार्षिक पुरस्कार शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में 1.2 मिलियन डॉलर का मौद्रिक पुरस्कार दिया जाता है।
  • इसे प्राइज फाउंडेशन, हांगकांग द्वारा प्रदान किया जाता है।