भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति

  • 14 May 2024

13 मई, 2024 को मेघालय के उमरोई में भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास "शक्ति" का 7वां संस्करण शुरू हुआ। यह सैन्य अभ्यास 26 मई, 2024 तक जारी रहेगा।

  • युद्धाभ्यास “शक्ति” एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो भारत और फ्रांस द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। इसका पिछला संस्करण नवंबर 2021 में फ्रांस में आयोजित किया गया था।
  • भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के पर्यवेक्षक भी इस अभ्यास का एक हिस्सा बनेंगे। इस संयुक्त अभ्यास में अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • शक्ति अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र जनादेश (United Nations Mandate) के अध्याय VII के तहत उप पारंपरिक (Sub Conventional) परिदृश्य में विविध-क्षेत्र संचालनों (Multi-Domain Operations) के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।