समुद्री अभ्यास ‘नसीम-अल-बहर’

  • 22 Oct 2024

13 से 18 अक्टूबर 2024 तक गोवा के तट पर भारत के आईएनएस त्रिकंद और डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान ने रॉयल नेवी ऑफ ओमान पोत अल सीब के साथ भारत-ओमान द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास नसीम-अल-बहर में भाग लिया।

  • अभ्यास के पहले चरण का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर,2024 के मध्य किया गया जिसमें दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ आदान-प्रदान और योजनाओं पर चर्चा की।
  • 16-18 अक्टूबर,2024 तक आयोजित अभ्यास के समुद्री चरण के दौरान, दोनों जहाजों ने इनफ्लेटेबल लक्ष्यों पर बंदूक से फायरिंग, नजदीकी दूरी की एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग, युद्धाभ्यास और समुद्री दृष्टिकोण पर पुनःपूर्ति (Manoeuvres, and Replenishment at Sea Approaches - RASAPS) सहित विभिन्न अभ्यास किये।
  • इसके अतिरिक्त, भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान ने भाग लेने वाले जहाजों के साथ ओवर-द-होराइजन टार्गेटिंग डेटा (Over-the-Horizon Targeting) साझा किया।
  • यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में समान विचारधारा वाले देशों के साथ रचनात्मक सहयोग और आपसी विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।