आलोक शुक्ला को गोल्डमैन एन्वायरमेंट पुरस्कार

  • 01 May 2024

29 अप्रैल, 2024 को छतीसगढ़ के पर्यावरणविद आलोक शुक्ला को 35वें गोल्डमैन एन्वायरमेंट पुरस्कार (2024) से सम्मानित किया गया।

  • इन्हें यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य के जंगलों को बचाने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।
  • यह पुरस्कार गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • पुरस्कार समारोह संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के सैन फ्रांसिस्को में वॉर मेमोरियल ओपेरा में आयोजित किया गया।
  • वर्ष 2024 में पर्यावरण की रक्षा हेतु "निरंतर और महत्वपूर्ण" प्रयासों के लिए यह पुरस्कार 7 व्यक्तियों को प्रदान किया गया।
  • इस पुरस्कार को ‘ग्रीन नोबेल’ के नाम से भी जाना जाता है, यह पुरस्कार विश्व के 6 महाद्वीपीय क्षेत्रों- अफ्रीका, एशिया, यूरोप, द्वीप एवं द्वीपीय राष्ट्र, उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण एवं मध्य अमेरिका के पर्यावरण नायकों को सम्मानित करता है।
  • विजेताओं को पुरस्कार राशि के रूप में 200,000 अमेरिकी डॉलर से सम्मानित किया जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना रिचर्ड और रोडा गोल्डमैन द्वारा वर्ष 1989 में की गई थी ।
  • पहला गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार समारोह अप्रैल 1990 में आयोजित किया गया था।

35वें गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार (2024) के विजेता

क्षेत्र

विजेता

देश

वर्ग

एशिया

आलोक शुक्ला

भारत

वन

यूरोप

टेरेसा विसेंट

स्पेन

महासागर और तट

उत्तरी अमेरिका

एंड्रिया विडौरे

यूएसए

जलवायु एवं ऊर्जा

अफ़्रीका

नॉनहले मबुथुमा और सिनेगुगु ज़ुकुलु

दक्षिण अफ्रीका

महासागर और तट

दक्षिण और मध्य अमेरिका

मार्सेल गोम्स

ब्राज़िल

खाद्य एवं कृषि

द्वीप और द्वीप राष्ट्र

मुर्रावाह मारूची जॉनसन

ऑस्ट्रेलिया

जलवायु एवं ऊर्जा