सफाई कर्मियों के लिए ई-सेवा पोर्टल

  • 30 Jan 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 जनवरी, 2024 को गोरखपुर में सफाई कर्मियों के लिए ई-सेवा पोर्टल और 10 लाख तक की दुर्घटना बीमा व कल्याण कोश का शुभारंभ किया।

  • मुख्यमंत्री ने डोर टू डोर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर निगम की 116 करोड़ रुपये की लागत वाली 176 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण के तहत विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और टैबलेट भी वितरित किया।