​भारतीयों द्वारा नागरिकता का त्याग

गृह मंत्रलय (एमएचए) के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में 1.6 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी नागरिकता का त्याग किया, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। भारत सरकार के अनुसार 2011 से 16 लाख से अधिक भारतीयों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है, जिसमें इस वर्ष 1,83,741 संख्या भी शामिल हैं।