अक्टूबर-2022 में, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature - WWF) द्वारा लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2022 जारी की गई। WWF की यह रिपोर्ट प्रति दो वर्ष में जारी की जाती है तथा यह वैश्विक जैव विविधता और ग्रह के स्वास्थ्य को दर्शाती है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 50 वर्षों में दुनिया भर में स्तनधारियों, पक्षियों, उभयचरों, सरीसृपों और मछलियों की आबादी में 69% की गिरावट आई है।
वैश्विक स्तर पर 1970 से 2018 के मध्य मीठे जल (freshwater) में पाए जाने वाले प्रजातियों की आबादी में 83 प्रतिशत की कमी आई है। पर्यावास की हानि और प्रवास के मार्ग में आने वाली बाधाएं इनकी आबादी में कमी के लिये मुख्य जिम्मेदार कारक हैं।
एशिया-प्रशांत में जीवों की आबादी में 55% की गिरावट आई है। दक्षिण-पूर्व एशिया में प्रजातियों के अस्तित्व पर पहले से अधिक खतरा बढ़ गया है।