श्रम और रोजगार मंत्रलय के अनुसार मार्च 2022 तक 27 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जिसमें से लगभग 47 प्रतिशत पुरुष और 53 प्रतिशत महिलाएं हैं।
महिला श्रमिकों का लगभग 94 प्रतिशत भाग अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में संलग्न हैं, जो ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रें में महिला समूहों के साथ मिलकर कार्य करते हैं। महिला कार्यबल की सर्वाधिक उपस्थिति कृषि क्षेत्र में है।
महिला कामगारों का सर्वाधिक पंजीकरण तमिलनाडु, मेघालय और केरल में है। कुल पंजीकृत कामगारों में लगभग 62 प्रतिशत कामगार 18-40 वर्ष की आयु वर्ग के हैं।
ई-श्रम पोर्टल देश में असंगठित कामगारों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है, जिसे अगस्त 2021 में शुरू किया गया था।