अक्टूबर, 2022में शोधकर्ताओं के दल द्वारा आर्कटिक महासागर के पश्चिमी क्षेत्र के रासायनिक स्वरूप में परिवर्तन को उजागर किया गया है। शोध में पाया गया कि आर्कटिक महासागर में, अम्लता का स्तर अन्य महासागरीय जल की तुलना में तीन से चार गुना तेजी से बढ़ रहा है।