भारत के उपराष्ट्रपति ने नोम पेन्ह, कंबोडिया में 19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जिसमें भारत आसियान सम्बन्धों के 30वें वर्षगांठ को भी मनाया गया। वर्ष 2022 को भारत आसियान मैत्री वर्ष के रूप में मनाया गया है।
शिखर सम्मेलन में, दोनों पक्षों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांत स्थिरता, समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता समुद्री गतिविधियों, आतंकवाद का मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय अपराध, साइबर सुरक्षा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, क्षेत्रीय संपर्क, स्मार्ट कृषि, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रें में भारत-आसियान सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गयी।