विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2021

दिसंबर 2021 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व मलेरिया रिपोर्ट का 2021 संस्करण जारी किया गया है। इसमें कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मलेरिया से निपटने के लिए देशों द्वारा की गई कार्रवाईयों का आकलन किया गया है।

रिपोर्ट की विशेषताएं: वर्ष 2020 में मलेरिया-स्थानिक देशों में मलेरिया संक्रमण के अनुमानित 241 मिलियन मामले सामने आए हैं, जो 2019 के 227 मिलियन की तुलना में अधिक है।

  • वर्ष 2020 में वैश्विक स्तर पर मलेरिया के कुल मामलों में से 95 प्रतिशत मामले उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्र में दर्ज किये गए हैं।
  • वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में विश्व में मलेरिया से होने वाली मौतों में 12 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्रों में दर्ज किए गए मामलों में से 83 प्रतिशत मामले भारत में दर्ज किए गए हैं।

मलेरिया

  • यह मच्छर के कटाने से होने वाला रक्त संबंधी है, जो प्लाजमोडियम परजीवी के कारण उत्पन्न होता है। यह परजीवी मादा एनाफिलीज मच्छरों के कटाने से लोगों में संचारित होता है।
  • परजिवियों की 5 प्रजातियां है, जिससे मनुष्यों में मलेरिया का संचार होता है। इनमें से पी.फाल्सीपेरम और पी.विवैक्स सर्वाधिक जोखिम उत्पन्न करती हैं।