भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (वॉल्ट प्रबंधक) विनियम, 2021
हाल ही में, भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक स्वर्ण रसीद (EGR) जारी करने के लिये भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (वॉल्ट प्रबंधक) विनियम, 2021 अधिसूचित किया है।
ई.जी.आर. प्राप्त करने के लिये भौतिक स्वर्ण को वॉल्ट में जमा करना होगा, जो एक प्रकार का लॉकर है।
इस रसीद को भौतिक स्वर्ण की जमा राशि के आधार पर जारी किया जाता है।
ई.जी.आर. की खरीद-विक्रय के लिये गोल्ड एक्सचेंज एक राष्ट्रीय मंच होगा।
निवेशक स्टॉक एक्सचेंज और प्रस्तावित गोल्ड एक्सचेंज पर ई.जी.आर. में व्यापार कर सकते हैं। इससे भारत में स्वर्ण एक्सचेंज के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा।
गोल्ड एक्सचेंज पर इसका लेन-देन तीन प्रकार से किया जा सकता है- भौतिक सोने का ई.जी.आर. में रूपांतरण, स्टॉक एक्सचेंज पर ई.जी.आर. का व्यापार तथा ई.जी.आर. का भौतिक सोने में रूपांतरण।
इसका विनियमन सेबी द्वारा किया जाएगा। इसमें वॉल्टिंग,
सोने की गुणवत्ता की जांच और डिलीवरी मानकों का निर्धारण शामिल है।