ईज ऑफ़ लिविंग सूचकांक, 2020

मई, 2021 में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘ईज ऑफ लिविंग’ सूचकांक, 2020 (Ease of Living Index-EoLI, 2020) और ‘नगर पालिका कार्य प्रदर्शन सूचकांक’, 2020 (Municipal Performance Index- MPI, 2020) की अंतिम रैंकिंग जारी की।

प्रमुख बिंदुः ‘नगरपालिका कार्य प्रदर्शन सूचकांक’, 2020: इसे ‘ईज ऑफ लिविंग’ सूचकांक, 2020 के साथ संयुक्त रूप से जारी किया गया है। यह सेवाओं, वित्त, नीति, प्रौद्योगिकी और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में नगरपालिकाओं के स्थानीय सरकारी कार्यों की जांच करता है। यह स्थानीय शासन प्रणाली में जटिलताओं को सरल बनाने, उनका मूल्यांकन करने, पारदर्शिता और जवाबदेही में लोकाचार को बढ़ावा देने का प्रयास भी करता है।

कवरेजः MPI में 111 नगर पालिकाओं के क्षेत्रीय प्रदर्शन की जांच की गई (दिल्ली में NDMC और तीनों नगर निगमों का अलग-अलग मूल्यांकन किया जा रहा है)।

प्रयुक्त मापदंडः MPI में पांच मापदंडों- सेवा (Service), वित्त (Finance), नीति (Policy), प्रौद्योगिकी (Technology) और शासन (Governance) के आधार पर नगर पालिकाओं के कार्य प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। इन पांच क्षेत्रों को 20 विभिन्न क्षेत्रों तथा 100 संकेतकों में बांटा गया है।

श्रेणियाँ: MPI 2020 के तहत मूल्यांकन की रूपरेखा में नगर पालिकाओं को उनकी जनसंख्या के आधार पर वर्गीकृत किया गया हैः

  • मिलियन प्लस (एक मिलियन से अधिक आबादी वालीनगरपालिका)।
  • एक मिलियन से कम जनसंख्या।