इंडोनेशियाई द्वीप में एक गुफा के भीतर 45,500 साल पहले बनी पेंटिंग मिली है। इसे दुनिया का सबसे प्राचीन गुफा चित्र माना जा रहा है।
इंडोनेशिया के सुलावेसी (Sulawesi) द्वीप में जंगली सूअर की पेंटिंग पाई गई है।
ये द्वीप लगभग 174,000 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित इस द्वीप के बारे में पुरातत्वविदों का मानना है कि यहां काफी समय से इंसानों की बसाहट रही होगी।
पुरातत्ववेत्ता का अनुमान है कि ये चित्र मानव इतिहास में किसी जानवर की आकृति उकेरने का सबसे पहला मौका रहा होगा।
पुरातत्व की दुनिया में इंडोनेशिया का ये द्वीप काफी अहम माना जा रहा है।
ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी प्रेस ने साल 2018 में इसी द्वीप का जिक्र करते हुए एक किताब "The Archaeology of Sulawesi" प्रकाशित की थी। इसमें हिम युग के दौरान दुनिया के सबसे पुराने गुफा चित्रों की बात की गई।