नोबेल पुरस्कार विजेता कवयित्री लुईस ग्लक का निधन

  • 16 Oct 2023

नोबेल पुरस्कार विजेता और अमेरिका की प्रसिद्ध कवयित्री लुईस ग्लक का हाल ही में निधन हो गया।

  • लुईस ग्लक को वर्ष 2020 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • ग्लक को वर्ष 1993 में ‘वाइल्ड आइरिस’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला, जो कविताओं की एक पुस्तक थी। ‘वाइल्ड आइरिस’ पीड़ा, मृत्यु और पुनर्जन्म के विषयों से संबंधित थी।
  • ग्लक की वर्ष 1968 में पहली बार ‘फर्स्टबॉर्न’ नामक कविता संग्रह प्रकाशित हुई थी।
  • उनके अन्य कार्यों में द सेवन एजेस, द ट्राएम्फ ऑफ अकिलिस, वीटा नोवा और एंथोलॉजी पोएम्स 1962-2012 शामिल हैं।
  • अपने जीवनकाल में, लुईस ग्लक ने कुल 12 कविता संग्रह और कई निबंध खंड लिखे।
  • उनकी कविताएं प्राय: बाल्यावस्था, पारिवारिक जीवन, माता-पिता और भाई-बहनों के साथ घनिष्ठ संबंधों पर केंद्रित रहती थीं।