राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र

  • 16 Feb 2021

केंद्रीय कृषि मंत्री ने 9 फरवरी, 2021 को लोक सभा को राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र (National Research Centre for Makhana) के बारे में जानकारी दी।

  • कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, भारत सरकार द्वारा मखाना फसल के संरक्षण, अनुसंधान और विकास के लिए नौवीं पंचवर्षीय योजना अवधि (1997-2002) के दौरान एक नई योजना के रूप में आईसीएआर-राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा (बिहार) को मंजूरी दी गई थी।
  • हालाँकि, दसवीं योजना अवधि (2002-2007) के दौरान, राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र को बिना अधिदेश बदले विलय कर ‘पूर्वी क्षेत्र के लिए आईसीएआर-अनुसंधान परिसर, पटना’ के प्रशासनिक नियंत्रण में लाया गया था।
  • विशेष रूप से दरभंगा और सामान्य रूप से मिथिला देश में प्रमुख मखाना उत्पादक क्षेत्र है।