नौसैनिक युद्ध अभ्यास 'स्लीनेक्स-20'

  • 28 Oct 2020

भारतीय नौसेना और श्रीलंका की नौसेना का संयुक्त वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'स्लीनेक्स-20' (SLINEX-20) का आठवां संस्करण 19 से 21 अक्टूबर, 2020 तक त्रिंकोमाली श्रीलंका के तट पर आयोजित किया गया।

उद्देश्य: परस्पर अंतर-संचालनशीलता को बढ़ाना, आपसी समझ को ज्यादा परिपक्व करना और दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं तथा प्रक्रियाओं का आदान- प्रदान करना।

  • श्रीलंका की नौसेना का प्रतिनिधित्व वहां के नौसैनिक जहाज सायुरा (समुद्री गश्ती पोत) और गजाबहू (प्रशिक्षण जहाज) द्वारा किया गया। वहीं भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश में निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत कमोर्टा और किल्टन ने किया।
  • स्लीनेक्स-20 के दौरान सतह से और हवाई हमले का अभ्यास, हथियारों से फायरिंग, नाविक कला और जहारानी का विकास और युद्धाभ्यास तथा क्रॉस डेक उड़ान संचालन अभ्यास किया गया।
  • स्लीनेक्स का पिछला संस्करण सितंबर 2019 में विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।