मध्य प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व्स के लिए बफर जोन विकास योजना

  • 23 Apr 2025

22 अप्रैल को मध्य प्रदेश कैबिनेट ने राज्य के नौ टाइगर रिजर्व्स के बफर जोन के विकास के लिए नई योजना को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ‘Development of Buffer Zones in Tiger Reserves’ योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2027-28 के लिए कुल ₹145 करोड़ के बजट के साथ स्वीकृत किया गया।

प्रमुख तथ्य:

  • योजना का कुल बजट: बफर जोन विकास योजना के लिए ₹145 करोड़ का बजट 2025-26 से 2027-28 के बीच स्वीकृत किया गया है।
  • प्रमुख गतिविधियां: योजना के तहत इकोलॉजिकल रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में चेन-लिंक फेंसिंग, घास के मैदान और जल संसाधनों का विकास, वन्य जीवों की स्वास्थ्य निगरानी एवं उपचार, अग्नि सुरक्षा उपाय, तथा स्थानीय समुदायों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।
  • टाइगर रिजर्व्स की संख्या: मध्य प्रदेश में अब कुल 9 टाइगर रिजर्व हैं। 10 मार्च 2025 को माधव नेशनल पार्क को राज्य के 9वें टाइगर रिजर्व के रूप में उद्घाटित किया गया, जहां 2023 में टाइगर पुनर्स्थापन परियोजना के तहत तीन बाघ (दो मादा सहित) लाए गए थे।
  • बफर जोन में बाघों की संख्या में वृद्धि: पिछले चार वर्षों में मध्य प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व्स के बफर जोन में बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है।
  • संरक्षण प्रयास: योजना के तहत वन्य जीव संरक्षण, मानव-वन्य जीव संघर्ष कम करने, और स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए संरचनात्मक और सामाजिक उपाय किए जाएंगे।