जापान में 14वें वर्ष लगातार जनसंख्या में गिरावट

  • 14 Apr 2025

13 अप्रैल , 2025 को जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश की जनसंख्या 14वें वर्ष लगातार घटती रही। 1 अक्टूबर 2024 तक जापान की कुल जनसंख्या लगभग 12 करोड़ 30 लाख थी, जो पिछले वर्ष से लगभग 9 लाख कम है, यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

प्रमुख तथ्य और आंकड़े:

  • जनसंख्या में गिरावट: जापानी नागरिकों की संख्या 8,98,000 की गिरावट के साथ 12 करोड़ 2.96 लाख रह गई, जबकि कुल जनसंख्या (विदेशी निवासियों सहित) 5,50,000 कम होकर 12 करोड़ 38 लाख 2 हजार हो गई।
  • प्रांतों की स्थिति: जापान के 47 प्रांतों में से 45 में जनसंख्या में गिरावट आई, केवल टोक्यो और सैतामा प्रांतों में वृद्धि दर्ज हुई।
  • बुजुर्गों की संख्या: 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या बढ़कर कुल जनसंख्या का लगभग 17% हो गई है।
  • कार्यशील आयु वर्ग: 15 से 64 वर्ष के बीच की कार्यशील आबादी घटकर कुल जनसंख्या का 59.6% रह गई, जो 2018 से लगातार 60% से नीचे बनी हुई है।
  • विदेशी निवासियों की वृद्धि: विदेशी निवासियों की संख्या में 3,50,000 से अधिक की वृद्धि हुई, जो अब 35 लाख से अधिक हो गई है।