UN शांति स्थापना में महिला शांति सैनिकों की भूमिका

  • 24 Feb 2025

23 फरवरी, 2025 को, UN के अंडर-सेक्रेटरी-जनरल जीन-पियरे लाक्रॉइक्स ने भारत की UN शांति स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है। उन्होंने भारतीय महिला शांति सैनिकों के अहम योगदान की सराहना की, जो शांति अभियानों में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।

मुख्य तथ्य:

  • नई दिल्ली में सम्मेलन: लाक्रॉइक्स 24-25 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में 'शांति स्थापना में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाना: एक वैश्विक दक्षिण अनुभव' शीर्षक सम्मेलन में भाग लेंगे।
  • वैश्विक भागीदारी: इस सम्मेलन में लगभग 50 वैश्विक दक्षिण देशों की महिला अधिकारियों के इस सम्मलेन में भाग लेने की संभावना है।
  • UN शांति स्थापना में भारत की भूमिका: भारत ने 70 से अधिक शांति स्थापना मिशनों में भाग लिया है और लगभग 200,000 सैनिक भेजे हैं, जो इसे शांति स्थापना के लिए एक प्रमुख देश बनाता है।
  • महिला शांति सैनिक: भारतीय महिला शांति सैनिकों ने शांति स्थापना मिशनों में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लाभों का प्रदर्शन किया है, जो दीर्घकालिक शांति में योगदान करता है।