प्रधानमंत्री की अमेरिका और फ्रांस यात्रा
- 15 Feb 2025
10- 4 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसऔर अमेरिका की अपनी दो-देशीय यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की।
यात्रा के प्रमुख बिंदु:
- अमेरिका यात्रा और द्विपक्षीय वार्ता:
- प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका का दौरा किया। यह राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री की पहली अमेरिका यात्रा थी।
- वार्ता के दौरान रणनीतिक और सुरक्षा सहयोग, रक्षा, व्यापार, आर्थिक साझेदारी, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
- यूएस-इंडिया कॉम्पैक्ट (COMPACT) का शुभारंभ:
- 21वीं सदी के लिए अमेरिका-भारत कॉम्पैक्ट (COMPACT) की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य सैन्य साझेदारी, व्यापार और प्रौद्योगिकी में तीव्र वृद्धिकरना है।
- इसके तहत मिशन 500 की घोषणा की गई, जिसके तहत भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया।
- दोनों देशों ने 2025 के अंत तक बहु-क्षेत्रीय व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू करने पर सहमति व्यक्त की।
- रक्षा सहयोग:
- भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी के लिए 2025-2035 तक का नया 10-वर्षीय ढांचा तैयार करने की योजना बनाई गई, जिसे इस वर्ष के अंत तक अंतिम रूप दिया जाएगा।
- भूमि और वायु रक्षा प्रणालियों की संयुक्त खरीद और सह-उत्पादन के लिए वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
- फ्रांस यात्रा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सहयोग:
- प्रधानमंत्री मोदी ने 10 से 12 फरवरी 2025 तक फ्रांस की यात्रा की।
- उन्होंने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की।
- दोनों नेताओं ने मार्सिले में भारत के नवीनतम वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे