भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ी

  • 13 Feb 2025

12 फरवरी 2025 को, भारत और फ्रांस के बीच परमाणु ऊर्जा, रक्षा सहयोग, मिसाइल और विमान इंजन निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच यह वार्ता पेरिस से मार्सिले जाते हुए राष्ट्रपति के विमान में हुई।

मुख्य बिंदु:

  • परमाणु ऊर्जा सहयोग:
    • दोनों देशों ने जैतापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परियोजना में सहयोग की पुष्टि की।
    • स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) और एडवांस्ड मॉड्यूलर रिएक्टर (AMR) पर समझौता हुआ।
  • रक्षा एवं रक्षा उद्योग सहयोग:
    • स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के निर्माण में DRDO द्वारा विकसित एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) प्रणाली के एकीकरण पर सहमति।
    • INS वाघशीर, छठी और अंतिम स्कॉर्पीन पनडुब्बी को 15 जनवरी 2025 को नौसेना में शामिल किया गया।
    • भारत को यूरोड्रोन MALE प्रोग्राम में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया गया।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप:
    • भारत-फ्रांस AI रोडमैप लॉन्च किया गया, जिसमें सुरक्षित, ओपन और विश्वसनीय AI के विकास पर जोर दिया गया।
  • इंडो-पैसिफिक और त्रिपक्षीय सहयोग:
    • इंडो-पैसिफिक त्रिपक्षीय विकास सहयोग की शुरुआत हुई, जो जलवायु और सतत विकास लक्ष्यों (SDG) पर केंद्रित है।
    • भारतीय स्टार्टअप्स को फ्रांसीसी स्टार्टअप इनक्यूबेटर स्टेशन F में शामिल किया गया।
  • सांस्कृतिक और वित्तीय सहयोग:
    • UPI भुगतान प्रणाली को फ्रांस में विस्तारित करने की घोषणा।
    • 13 मिलियन यूरो के वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम पर सहमति।
    • भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 की आधिकारिक घोषणा, जिसका उद्घाटन नई दिल्ली में मार्च 2026 में होगा।
    • मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया गया।