सत्य प्रकाश सांगवान शेफ डे मिशन नियुक्त

  • 22 Aug 2024

20 अगस्त, 2024 को भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सांगवान को आगामी पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय दल का शेफ डे मिशन (chef de mission) नियुक्त किया गया।

  • शेफ डे मिशन (CDM) के रूप में सत्य प्रकाश सांगवान 12 खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करने वाले 84 पैरा-एथलीटों के भारत के अब तक के सबसे बड़े दल का नेतृत्व करेंगे।
  • सत्य प्रकाश सांगवान एक दशक से अधिक समय से भारतीय पैरालंपिक समिति का अभिन्न अंग रहे हैं।
  • शेफ-डी-मिशन महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद होता है, जिका काम एथलीटों और उनकी सेहत का ख्याल रखना है।
  • वे विभिन्न आयोजन समितियों और दल के खेल सदस्यों के साथ संपर्क बिंदु भी होते हैं।
  • 28 अगस्त से 8 सितंबर, 2024 के मध्य पेरिस पैरालिंपिक, 2024 का आयोजन किया जायेगा।