पुसरला वेंकट सिंधु

  • 12 Jul 2024

8 जुलाई, 2024 को भारतीय ओलंपिक संघ ने घोषणा की कि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुसरला वेंकट सिंधु (PV Sindhu) पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में भारत की महिला ध्वजवाहक होंगी।

  • पीवी सिंधु का जन्म 5 जुलाई, 1995 को हैदराबाद में हुआ था।
  • वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं; उन्होंने रियो डी जनेरियो 2016 ओलंपिक खेलों में रजत पदक तथा टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता।
  • इसके अलावा वह BWF चैंपियनशिप (2019) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
  • पेरिस 2024 ओलंपिक 26 जुलाई, 2024 से 11 अगस्त, 2024 के मध्य आयोजित किया जाएगा।