कामी रीता शेरपा का नया विश्व रिकॉर्ड

  • 27 May 2024

22 मई, 2024 को नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 30वीं बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ पर चढ़कर अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

  • इन्हें 'एवरेस्ट मैन' के नाम से भी जाना जाता है।
  • इससे ठीक 10 दिन पहले 12 मई, 2024 को कामी ने 29वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
  • वरिष्ठ पर्वतीय गाइड कामी रीता ने मई 1994 में पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
  • इनका जन्म 17 जनवरी, 1970 को हुआ था।
  • 29 मई 1953 को एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने थे।