न्यायमूर्ति सारंगी झारखंड के 15वें मुख्य न्यायाधीश

  • 08 Jul 2024

5 जुलाई, 2024 को न्यायमूर्ति बिद्युत रंजन सारंगी ने झारखंड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

  • राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें राज्य राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • न्यायमूर्ति सारंगी का कार्यकाल काफी संक्षिप्त होगा, क्योंकि वे 19 जुलाई, 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिसंबर 2023 में न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए न्यायमूर्ति सारंगी की सिफारिश की थी।
  • विद्युत रंजन सारंगी ने 27 वर्षों तक उड़ीसा उच्च न्यायालय और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वकालत की।
  • उन्हें 20 जून, 2013 को उड़ीसा उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।