रवि अग्रवाल CBDT के नए अध्यक्ष

  • 02 Jul 2024

29 जून, 2024 को केंद्र सरकार ने रवि अग्रवाल को आयकर विभाग के प्रशासनिक निकाय ‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड’ (CBDT) का नया चेयरमैन नियुक्त किया।

  • वे 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं।
  • उन्होंने नितिन गुप्ता का स्थान लिया, जिनका विस्तारित कार्यकाल 30 जून, 2024 को समाप्त हो गया।
  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति के अनुसार, रवि अग्रवाल अपनी सेवानिवृत्ति तिथि 30 सितंबर, 2024 तक सीबीडीटी के अध्यक्ष रहेंगे, इसके बाद उन्हें 30 जून 2025 तक अनुबंध के आधार पर पुनः नियुक्त किया जाएगा।
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का मुख्यालय नई दिल्ली में है, इसकी स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी।