पंजाबी कवि सुरजीत पातर का निधन

  • 13 May 2024

11 मई, 2024 को पद्म श्री प्राप्तकर्ता प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर (Surjit Patar) का 79 वर्ष की आयु में पंजाब के लुधियाना में निधन हो गया।

  • सुरजीत पातर की उल्लेखनीय उपलब्धियों में क्षेत्रीय भाषा में लेखन के लिए पद्म श्री और साहित्य अकादमी पुरस्कार जैसे शीर्ष सम्मान प्राप्त करना शामिल है।
  • इन्होंने ‘पंजाब कला परिषद’ के अध्यक्ष के रूप में पंजाबी संस्कृति और कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया था
  • इन्हें वर्ष 2012 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।