नासा का लूसी मिशन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 16 अक्टूबर, 2021 को केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन, फ्लोरिडा से एटलस वी (Atlsa V) रॉकेट द्वारा बृहस्पति के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों (Trojan sateroids) का अध्ययन करने के लिए अपना पहला अंतरिक्ष यान ‘लूसी’ (स्नबल) लॉन्च किया।
महत्वपूर्ण तथ्यः ये ट्रोजन क्षुद्रग्रह हमारे प्रारंभिक सौर मंडल के अवशेष हैं, जो अब विशाल ग्रह बृहस्पति से जुड़ी स्थिर कक्षाओं में फंसे हुए हैं, लेकिन इसके करीब नहीं हैं।
- ट्रोजन दो झुंडो में सूर्य की परिक्रमा करते हैं: एक समूह अपनी कक्षा में बृहस्पति से आगे जाता है, दूसरा पीछे पीछे।
- अपने 12 साल के प्राथमिक मिशन के दौरान, लूसी एक मुख्य बेल्ट क्षुद्रग्रह और सात ट्रोजन में क्षुद्रग्रहों की रिकॉर्ड-तोड़ संख्या का पता लगाने के लिए उड़ान भरेगा।
- लूसी मिशन का नाम प्रारंभिक होमिनिन (मनुष्य और उनके पूर्वज) के जीवाश्म के नाम पर रखा गया है, जो 1974 में इथियोपिया में पाया गया था और इसकी खोज करने वाले जीवाश्म विज्ञानियों की टीम द्वारा ‘लूसी’ नाम दिया गया था।
- जिस तरह लूसी जीवाश्म ने मानवता के विकास में अद्वितीय अंतर्दृष्टि प्रदान की, लूसी मिशन भी ग्रहों की उत्पत्ति और सौर मंडल के गठन के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान कर सकता है।
जीके फ़ैक्ट
|
इन्हें भी जानें मेटावर्सफेसबुक ने अपनी ‘मेटावर्स’ (METAVERSE) महत्वाकांक्षाओं के हिस्से के रूप में खुद का नाम बदलकर ‘मेटा’ (Meta) करने की घोषणा की है। जैसे अल्फाबेट अब गूगल की मूल कंपनी है, ऐसे ही एक नई मूल कंपनी होगी, जिसके तहत फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य काम करेंगे। फेसबुक के लिए, ‘रीब्रांडिंग’ केवल कंपनी के नाम में बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह इस बात का भी संकेत देता है कि फेसबुक सोशल मीडिया के अलावा और चीजों के लिए जाना जाए। जटिल व्याख्या में, मेटावर्स को इंटरनेट के बाद की दुनिया, एक विकेन्द्रीकृत कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म माना जाता है। मेटावर्स एक समानांतर, आभासी, दुनिया है, जहां यूजर्स की अलग-अलग पहचान, संपत्ति और चरित्र हो सकते हैं। मेटावर्स को वास्तव में एक नई विश्व व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है, जहां आपकी सेवाओं को अन्य आभासी संपत्तियों या क्रिप्टोकरेंसी के बदले आभासी रूप में पेश किया जा सकता है। फेसबुक ने ‘जिम्मेदार’ मेटावर्स बनाने के अपने प्रयासों के हिस्से के रूप में पहले ही 50 मिलियन डॉलर का निवेश की योजना की घोषणा की है। यह अपनी ‘मेटावर्स’ महत्वाकांक्षाओं के हिस्से के रूप में यूरोप में लगभग 10,000 नए रोजगार सृजन की भी योजना बना रहा है। |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 अंटार्कटिक समुद्री जीव संपदा संरक्षण आयोग
- 3 जलवायु सुभेद्यता सूचकांक
- 4 भारत का पहला मानव युक्त समुद्र मिशन ‘समुद्रयान’
- 5 लद्दाख में भारत के सबसे ऊंचाई वाले संस्थान पर लाई-फ़ाई नेटवर्क
- 6 इंडस आईओटी किट
- 7 धूल नियंत्रण एवं प्रबंधन प्रकोष्ठ
- 8 क्वांटम कम्युनिकेशन लैब
- 9 हिमाचल प्रदेश में कम हो रही बर्फबारी
- 10 ‘द स्टेट ऑफ़ क्लाइमेट सर्विसेज 2021: वॉटर’
- 11 मीठे पानी की अंधी ‘ईल’ प्रजाति
- 12 मध्य एशियाई उड़ान मार्ग रेंज देशों की बैठक
- 13 मैस्टाइटिस
- 14 भारतीय चावल और काबुली चना की आनुवंशिक किस्म
- 15 उरोनेमा अप्रफ्रीकानम बोर्ज
- 16 महत्वपूर्ण हाथी कनेक्टिविटी क्षेत्रों की पहचान
- 17 भारत फ़सल जलाने से संबंधित उत्सर्जन में विश्व स्तर पर शीर्ष पर
- 18 कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम ‘रामगंगा नेशनल पार्क’ करने का प्रस्ताव
- 19 री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम तकनीक
- 20 नेब्रा स्काई डिस्क
- 21 ‘बहुभाषी मनोभ्रंश अनुसंधान और मूल्यांकन’ टूलबॉक्स
- 22 भारतीय चिड़ियाघरों के लिए विजन प्लान 2021-2031
- 23 प्रकृति और लोगों के लिए उच्च आकांक्षा गठबंधन
- 24 छत्तीसगढ़ में भारत का सबसे नया टाइगर रिजर्व
- 25 अभ्यास
- 26 बायो एंजाइम
- 27 इंडियन टेलीग्राफ़ राइट ऑफ़ वे (संशोधन) नियम, 2021
- 28 दक्षिण कोरिया का पहला स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट नूरी
- 29 डीएलएक्स 1
- 30 एक दुर्लभ बीमारी मेलियोइडोसिस
- 31 इंसुलिन सिग्नलिंग का ऊतक स्वास्थ्य पर प्रभाव
- 32 आईवीएफ़ तकनीक से बन्नी नस्ल की भैंस के बछड़े का जन्म
- 33 2020 में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन दशकीय औसत से ऊपर
- 34 भारतीय अंतरिक्ष संघ