दक्षिण कोरिया का पहला स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट नूरी
दक्षिण कोरिया ने 21 अक्टूबर, 2021 को अपना पहला पूरी तरह से स्वदेशी विकसित अंतरिक्ष रॉकेट ‘नूरी’ (Nuri) लॉन्च किया। हालांकि, यह एक परीक्षण उपग्रह (dummy payload) को कक्षा में सफलतापूर्वक तैनात करने में विफल रहा।
महत्वपूर्ण तथ्यः 47 मीटर के इस रॉकेट को दक्षिण कोरिया के नारो स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। यह अंतरिक्ष केंद्र दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट पर एक छोटे से द्वीप पर स्थित है।
- नूरी दक्षिण कोरिया का पहला अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान है, जिसे पूरी तरह से दक्षिण कोरियाई तकनीक का उपयोग करके विकसित और निर्मित किया गया है।
- यह तीन चरणों वाला रॉकेट है और इसके पहले और दूसरे चरण पांच 75-टन वर्ग के रॉकेट इंजनों द्वारा संचालित है। रॉकेट के अंतिम चरण में एक अन्य इंजन का उपयोग किया जाता है।
- इस रॉकेट को पृथ्वी से 600 से 800 किलोमीटर के बीच की कक्षा में लगभग 1.5 टन के पेलोड को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।
- नूरी तरल प्रणोदक द्वारा संचालित होता है, जिसमें लॉन्च से कुछ समय पहले ईंधन भरने की आवश्यकता होती है।
- दक्षिण कोरिया 2024 तक एक ठोस-ईंधन आधारित अंतरिक्ष प्रक्षेपण रॉकेट विकसित करने की योजना बना रहा है, जिसका निर्माण सस्ता हो सकता है और जो अधिक तेजी से लॉन्च करने के लिए तैयार हो सकता है।
जीके फ़ैक्ट
|
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 अंटार्कटिक समुद्री जीव संपदा संरक्षण आयोग
- 3 जलवायु सुभेद्यता सूचकांक
- 4 भारत का पहला मानव युक्त समुद्र मिशन ‘समुद्रयान’
- 5 लद्दाख में भारत के सबसे ऊंचाई वाले संस्थान पर लाई-फ़ाई नेटवर्क
- 6 इंडस आईओटी किट
- 7 धूल नियंत्रण एवं प्रबंधन प्रकोष्ठ
- 8 क्वांटम कम्युनिकेशन लैब
- 9 हिमाचल प्रदेश में कम हो रही बर्फबारी
- 10 ‘द स्टेट ऑफ़ क्लाइमेट सर्विसेज 2021: वॉटर’
- 11 मीठे पानी की अंधी ‘ईल’ प्रजाति
- 12 मध्य एशियाई उड़ान मार्ग रेंज देशों की बैठक
- 13 मैस्टाइटिस
- 14 भारतीय चावल और काबुली चना की आनुवंशिक किस्म
- 15 उरोनेमा अप्रफ्रीकानम बोर्ज
- 16 महत्वपूर्ण हाथी कनेक्टिविटी क्षेत्रों की पहचान
- 17 भारत फ़सल जलाने से संबंधित उत्सर्जन में विश्व स्तर पर शीर्ष पर
- 18 कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम ‘रामगंगा नेशनल पार्क’ करने का प्रस्ताव
- 19 री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम तकनीक
- 20 नेब्रा स्काई डिस्क
- 21 ‘बहुभाषी मनोभ्रंश अनुसंधान और मूल्यांकन’ टूलबॉक्स
- 22 भारतीय चिड़ियाघरों के लिए विजन प्लान 2021-2031
- 23 प्रकृति और लोगों के लिए उच्च आकांक्षा गठबंधन
- 24 छत्तीसगढ़ में भारत का सबसे नया टाइगर रिजर्व
- 25 अभ्यास
- 26 बायो एंजाइम
- 27 इंडियन टेलीग्राफ़ राइट ऑफ़ वे (संशोधन) नियम, 2021
- 28 डीएलएक्स 1
- 29 एक दुर्लभ बीमारी मेलियोइडोसिस
- 30 इंसुलिन सिग्नलिंग का ऊतक स्वास्थ्य पर प्रभाव
- 31 नासा का लूसी मिशन
- 32 आईवीएफ़ तकनीक से बन्नी नस्ल की भैंस के बछड़े का जन्म
- 33 2020 में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन दशकीय औसत से ऊपर
- 34 भारतीय अंतरिक्ष संघ