18वां भारत-आसियान शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 अक्टूबर, 2021 को आसियान के वर्तमान अध्यक्ष ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनअल बोल्किया के निमंत्रण पर ‘18वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन’ में भाग लिया।
महत्वपूर्ण तथ्यः भारत-आसियान साझेदारी की 30वीं वर्षगांठ की उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी राजनेताओं ने वर्ष 2022 को ‘भारत-आसियान मैत्री वर्ष’ के रूप में घोषित किया।
- ‘हिंद-प्रशांत के लिए आसियान आउटलुक’ और भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल (Indo-Pacific Oceans Initiative: IPOI) के बीच सामंजस्य पर पूरा भरोसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और आसियान के राजनेताओं ने इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए सहयोग पर ‘भारत-आसियान संयुक्त वक्तव्य’ का अनुमोदन किए जाने का स्वागत किया।
- कोविड-19 का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान की पहलों के लिए आवश्यक सहयोग की बात भी दोहराई। भारत ने ‘म्यांमार के लिए आसियान की मानवीय पहल’ हेतु 200,000 डॉलर और ‘आसियान के कोविड-19 प्रतिक्रिया फंड’ के लिए 1 मिलियन डॉलर मूल्य की चिकित्सा सामग्री का योगदान दिया है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आसियान सांस्कृतिक धरोहर सूची’ तैयार करने के लिए भारत की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 भारत और पुर्तगाल संबंध
- 3 आर्कटिक पर्माप्रफ्रॉस्ट पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव
- 4 श्रीलंका में विदेशी मुद्रा संकट
- 5 फ़ुमियो किशिदा जापान के नए प्रधानमंत्री
- 6 भारत-ऑस्ट्रेलिया नौसेना से नौसेना वार्ता
- 7 अफ़गानिस्तान पर जी-20 असाधारण शिखर सम्मेलन
- 8 डेम सैंड्रा मेसन बारबाडोस की पहली राष्ट्रपति निर्वाचित
- 9 अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन महासभा की चौथी बैठक
- 10 भारत-डेनमार्क संबंध
- 11 ग्लोबल थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट 2021
- 12 नया क्वाड आर्थिक फ़ोरम
- 13 नई औद्योगिक क्रांति पर ब्रिक्स साझेदारी ‘पार्टएनआईआर’
- 14 सऊदी अरब ने लॉन्च किया नेशनल इंप्रफ्रास्ट्रक्चर फ़ंड
- 15 भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की नई रक्षा मंत्री
- 16 अफ़गानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र विशेष ट्रस्ट फ़ंड
- 17 ऊर्जा संक्रमण में इटली-भारत रणनीतिक साझेदारी
- 18 रूल ऑफ़ लॉ इंडेक्स 2021
- 19 चौथी-तिमाही हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2021
- 20 भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए फि़र से निर्वाचित
- 21 16वां जी-20 शिखर सम्मेलन
- 22 वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021
- 23 वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021
- 24 पहला मलेरिया रोधी टीका