प्रोजेक्ट चीता

प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत में चीतों को लाने की शुरूआत की जा रही है, जो दुनिया की पहली अंतर-महाद्वीपीय वृहत जंगली मांसाहारी स्थानान्तरण परियोजना है। वर्ष 1952 में चीता को भारत से विलुप्त घोषित कर दिया गया था।

  • इस योजना के तहत नामीबिया के आठ जंगली चीतों को 17 सितंबर 2022 को कुनो नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश में लाया गया था। आठ चीतों में से पाँच मादा और तीन नर चीते हैं।
  • “प्रोजेक्ट चीता” एक राष्ट्रीय परियोजना है, जिसमें राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और मध्य प्रदेश सरकार शामिल हैं।
  • इस परियोजना के तहत चीतों को उनके मूलस्थान नामीबिया-दक्षिण अफ्रीका से हवाई रास्ते से भारत लाना और उन्हें मध्य प्रदेश (एमपी) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाया जाना है।
  • भारत का प्रोजेक्ट चीता विश्व का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जहां एक बड़े मांसाहारी जीव को किसी दूसरे महाद्वीप में बसाने की कोशिश की जा रही है।