कच्छदीव द्वीप

श्रीलंका सामरिक रूप से भारत के दक्षिण में स्थित एक छोटा द्वीप है। कच्छदीव भारत और श्रीलंका के समुद्री तटों के बीच 200 एकड़ का एक छोटा-सा द्वीप है। यहां मछुआरे मछली पकड़ते हैं। दोनों देश इस भूखण्ड पर अपना-अपना आधिपत्य जताते थे। इस द्वीप के आस-पास तेल के काफी बड़े भण्डार होने की संभावना है। 28 जून, 1974 को दोनों देशों में एक समझौता हुआ, जिसके अनुसार कच्छदीव टापू पर भारत ने श्रीलंका की प्रभुसत्ता को स्वीकार कर लिया। यह समझौता भारतीय मछुआरों को ‘आराम करने, अपने जाल सुखाने तथा सेंट एंथोनी उत्सव के वार्षिक आयोजन’ के उपयोग की अनुमति प्रदान करता है, किन्तु यह मत्स्यन के पारंपरिक अधिकारों को सुनिश्चित करने में विफल रहा है।

तमिल समस्याः तमिलों और सिन्हालियों के बीच जातीय विवाद का एक लंबा इतिहास है। 1983 में यह समस्या और गंभीर हो गई। इन समुदायों के बीच खाई के गहरा होने के बाद आतंकवादी और पृथक्कारी संगठन सक्रिय हो गए। तमिल युनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ने 1988 में तमिलों के लिए पृथक राष्ट्र तमिल ईलम की मांग की।