G20 समूह विश्व बैंक एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रतिनिधि, यूरोपियन यूनियन एवं 19 देशों का एक अनौपचारिक समूह है। G20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। इसका कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं होता है।
प्रमुख मुद्देः इस संगठन के समक्ष सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य तथा आतंकवाद जैसे प्रमुख मुद्दे हैं जिसका वैश्विक समाधान ढूंढना आवश्यक है।
उदेश्यः सदस्य देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय नीति में सहयोग, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना में सुधार, वैश्विक वित्तीय संकट को टालने के उपाय, सदस्य देशों के आर्थिक विकास और सतत् विकास को बढ़ावा देने के मकसद से किया गया।
भारत और जी-20
भारत जी-20 का संस्थापक सदस्य है, भारत को सुरक्षा और आतंकवाद सम्बन्धी मुद्दों को इस मंच से अन्तरराष्ट्रीय आवाज देता है।