वॉटर सैनिटेसन एंड हाइवीन (वॉश) रणनीति

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित सेंटर फॉर डिजीज डायनेमिक्स इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी (CDDEP) के शोधकर्ताओं ने भारत में वॉटर सैनिटेशन एंड हाइजीन (WASH) को सुनिश्चित करने तथा संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण की दिशा में किए जाने वाले संबंधित प्रयास में होने वाले व्यय को लेकर एक आकलन ब्यौरा प्रस्तुत किया है।

  • यह अध्ययन भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली में शामिल माताओं एवं नवजात शिशुओं में स्वास्थ्य संबंधी संक्रमणों को कम करने के लिए प्रारंभ की गई। WASH पहलों की लागत-प्रभावशीलता निर्धारित करने हेतु संचालित एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रहा है।
  • अध्ययन के अनुसार भारत की संपूर्ण लोक स्वास्थ्य सुविधाओं में WASH रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संपूर्ण एक वर्ष तक इसे संचालनरत बनाए रखने में 354 मिलियन डॉलर की पूंजी लागत और 289 मिलियन डॉलर आवर्ती व्यय होने की संभावना है।
  • WASH रणनीति के क्रियान्वयन में कमी तथा संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण का अभाव, स्वास्थ्य संबंधी संक्रमणों को बढ़ावा दे सकता है।
  • लक्ष्यः सभी स्थानों पर जल के सुरक्षित प्रबंधन व सैनिटेशन और हाइजीन सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार करना।