द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग रिपोर्ट

द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग (ARC-2nd report) ने 2008 में अपनी रिपोर्ट में पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों से सम्बंधित मामलों में e-governance के साधनों के कुछ विशिष्ट प्रयोगों पर विचार किया, जो निम्नलिखित हैं-

  • सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग स्थानीय शासन निकायों द्वारा प्रक्रिया सरलीकरण, पारदर्शिता और जिम्मेदारी बढ़ाने तथा सिंगल विंडो के माध्यम से सेवाओं की आपूर्ति करने के लिए किया जाना चाहिए।
  • स्थानीय शासन निकायों के लिए एकल सेवा केंद्र होना चाहिए। इसके लिए स्थानीय शासन निकायों में क्षमता निर्माण की अपेक्षा हैं।
  • नगर पालिका निकायों के पास अपनी संपत्ति का अपडेटेड डेटाबेस होना चाहिए। स्थानीय संसाधन मानचित्रण और स्थानीय सूचना आधार सृजित करने के लिए ग्राम और मध्यवर्ती पंचायत स्तर पर सूचना और प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी समर्थ संसाधन केंद्रों की स्थापना के लिए उपाय किये जाने चाहिए।
  • एक साल के भीतर शहरी स्तर पर निर्धनों की पहचान कर, निर्धन उन्मूलन कार्यक्रम चलाना चाहिए।