24 जनवरी, 2022 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 साल का रोडमैप और विजन दस्तावेज का दूसरा खंड जारी किया।
इस विजन दस्तावेज का शीर्षक है- ‘2026 तक 300 बिलियन डॉलर का सतत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात’।
रोडमैप का पहला विजन दस्तावेज नवंबर 2021 में ‘भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात और जीवीसी में हिस्सेदारी बढ़ाना’ शीर्षक से जारी किया गया था।
अगले 5 वर्षों में घरेलू बाजार के 65 अरब डॉलर से बढ़कर 180 अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। इससे 2026 तक भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को 2-3 शीर्ष रैंकिंग निर्यातों में स्थान मिल जाएगा।