अफगानिस्तान (वर्तमान में तालीबान सरकार) भारतीय कृषि उत्पादों, विद्युत मशीनरी, रबर उत्पादों, फार्मास्यूटिकल्स इत्यादि के लिए आर्थिक बाजार हो सकता है। अप्रैल-दिसंबर 2016-17 के दौरान, दोनों राष्ट्रों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार 590.1 मिलियन डॉलर का था, जिसमें भारत द्वारा अफगानिस्तान को 377.2 मिलियन डॉलर का निर्यात किया गया था और अफगानिस्तान से 212.9 मिलियन डॉलर का आयात किया गया था।